-_PoIdztG9ykexfFZPx/s1080/Screenshot_20240824_164252_Facebook.jpg" style="margin-left: 1em; margin-right: 1em;">

शहरी लोग मटर पनीर और सड़े हुए मांस को खाने के अभ्यस्त हो चुके है। वो क्या जाने हमारे गांव के ककोड़ा का स्वाद, क्या आपके गांव में भी मिलते है ककोड़ा।
हमारे गाँव के जंगल मे ये मिलती है। 101% शुद्ध जैविक सब्जी नाम तो सुना ही होगा ककोड़ा अब हम आपको इसके आश्चर्यकारी कार्य भी बता देते है।
ककोड़ा बेल में लगता है इसकी बेले वर्षा ऋतु में हरी हो जाती है। इसकी जड़ें भूमि के अन्दर में पड़ी रहती है ये स्वतः ही उगने वाली सब्जी है। ककोड़ा मुख्यत दो प्रकार का होता है,
एक, मीठा और
दूसरा, कड़वा
दोनो के फोटो आप देख सकते है। कड़वे वाले कि सब्जी अधिक स्वादिष्ट बनती है लेकिन ये कम मिलते है।
ककोड़ा / कंटोला सब्जी में कम मात्रा में कैलोरी और अच्छी मात्रा में रेशा या फाइबर होता है जो शरीर के बढ़े हुए भार को कम करने में लाभ (कंटोला के लाभ) करता है।
कंटोला पाचन के लिए लाभप्रद होता है, इसके सेवन से विबन्ध औरअजीर्ण जैसे अन्य पाचन समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
ककोड़ा का पोषक महत्व:-
##############
ककोरा सब्जी स्वास्थ्य का भंडार है। ये सब्जी शरीर को रोग प्रतिरोधी करने के साथ ही मल्टी विटामिन्स भी पहुंचाती है। काकाेरा का लोग सब्जी नहीं औषधि मानते हैं। आम भाषा में इसका नाम वनकरेला भी है। इस एक इस सब्जी में विटामिन बी 12 से लेकर विटामिन डी, कैल्शियम, जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं।
ककोरा इन रोगों में लाभ पहुंचाता है।
ककोरा आपको कई प्रकार के रोगों से भी बचाता है। प्राकृतिक आयुर्विज्ञान में भी ककोरा का बहुत महत्व है:-
1, ककोरा खाने से सिरशूल, बालों का झड़ना, कान का शूल, कास, उदर का संक्रमण या इंफेक्शन नहीं होता है।
2, ककोरा खाने से अर्श और पीलिया जैसे रोग भी दूर हो जाते हैं।
3, इसे खाने से पुराने रोग ठीक होते हैं।
4, वर्षा ऋतु में होने वाले कवक संक्रमण जैसे दद्रू,कंडू, से भी ककोरा लाभ पहुंचाता है।
5, ककोरा का लाभ अंगघात, शोथ, चेतना शून्यता और नेत्रों की समस्या होने पर भी किया जाता है।
6, ज्वर आने पर भी आप ककोरा की सब्जी या सूप ले या खा सकते हैं।
7, उच्चरक्तचाप या ब्लडप्रेशर, मधुमेह , यकृत दोष, पाचन तंत्र सम्बन्धी विकार और कैंसर जैसे गंभीर रोगों से भी बचाने में सहायता करता है।
यदि आपके पास ककोड़ा के बारे में उपर्युक्त तथ्य के अतिरिक्त अन्य कोई ज्ञान योग्य तथ्य है तो कृपा कर शेयर अवश्य करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें